Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update District Wise | MP Corona Testing/Numbers Death Toll Latest Today News; Ujjain Jabalpur Gwalior Sagar Hoshangabad | प्रदेश में कंटेनमेंट एरिया 1313 से बढ़कर 1350 हुए, एक दिन में 33 नए शामिल हुए, भोपाल का इब्राहिमगंज रविवार से होगा सील, आज से छतरपुर में 3 दिन लॉकडाउन

Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update District Wise | MP Corona Testing/Numbers Death Toll Latest Today News; Ujjain Jabalpur Gwalior Sagar Hoshangabad | प्रदेश में कंटेनमेंट एरिया 1313 से बढ़कर 1350 हुए, एक दिन में 33 नए शामिल हुए, भोपाल का इब्राहिमगंज रविवार से होगा सील, आज से छतरपुर में 3 दिन लॉकडाउन


  • प्रदेश में 5 और लोगों ने अपनी जान गंवाई, आंकड़ बढ़कर 634 पहुंचा, कुल 11 हजार 445 सैंपल लिए गए
  • गुरुवार को 305 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 16,341 और एक्टिव मरीज 3475 हुए

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 01:17 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण एक दिन में 33 नए कंटेनमेंट घोषित करना पड़ा। प्रदेश में बुधवार को 1313 कंटेनमेंट इलाके थे, जो शुक्रवार को 1350 हो गए। इसके साथ ही राजधानी के इब्राहिमगंज इलाको में कोरोना के बढ़ते दायरे को देखते हुए रविवार से इस इलाके को सील कर दिया जाएगा। गुरुवार की रिपोर्ट में 305 मरीजों के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 16,341 तक पहुंच गई। एक्टिव मरीज भी 3475 हो गए हैं। इसके साथ ही छतरपुर में आज से 3 दिन के लिए लॉक डाउन हो गया है।

भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब प्रशासन सख्ती के मूड में आ गया। गुरुवार को डीआईजी दरशाद वली खुद सड़क पर उतर गए।

5 और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई-

गुरुवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने 5 और लोगों की कोरोनो के संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि की है। अब तक प्रदेश में कुल 634 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुल 12 हजार 232 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गुरुवार को 245 लोग ठीक हुए।

इंदौर में 9 से दोपहर 4 बजे तक संचालित हो रहीं शहरी एवं ग्रामीण फीवर क्लिनिकों के माध्यम से गत दिवस तक कुल 65 हजार 480 व्यक्तियों ने ओपीडी (आऊट पेशेंट डिपार्टमेंट) के दौरान चिकित्सकीय परामर्श लिया। 

अब तक साढ़े 4 लाख सैंपल टेस्ट हुए-
प्रदेश में लगातार सैंपल की जांच की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कुल 11 हजार 750 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 11 हजार 445 की रिपोर्ट आई। जिसमें कुल 305 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 74 सैंपल रिजेक्ट हो गए। कुल लिए गए सैंपल में 2.6% की दर से पॉजिटिव मिले हैं।

छतरपुर में कोरोना की जंग जीतने के बाद 2 और मरीजों को घर पहुंचाया गया। 

प्रदेश में अब तक गुरुवार को इन जिलों में इतने केस मिले 

इंदौर में 45, भोपाल में 53, ग्वालियर में 58, जबलपुर में 22, उज्जैन में 1, मुरैना में 8, नीमच में 7, सागर में 7, बुरहानपुर में 4, खंडवा में 4, खरगोन में 3, भिंड में 3, देवास में 2, रतलाम में 4, मंदसौर में 14, राजगढ़ में 6, शिवपुरी में 5, टीकमगढ़ में 17, श्योपुर में 3, बैतूल में 4, शाजापुर में 8, विदिशा में 5, छिंदवाड़ा में 1, रीवा में 2, छतरपुर में 1, हरदा में 2, दमोह में 1 नए मरीज मिलें हैं। इसी प्रकार सतना में 2, बालाघाट में 4, होशंगाबाद में 1, सीहोर में 2, झाबुआ में 1, सीधी में 1, आगरमालवा में 2, सिवनी में 1 और अलीराजपुर में एक मामला सामने आया है।

प्रदेश भर में पांच नई मौत दर्ज की गई- 

इंदौर में 3, भोपाल में 1 और अलीराजपुर में 1 मरीज की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से अब तक 634 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।



Source link