- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guru Nanak Dev 551st Birth Anniversary, Bhopal Update; Sevadars Not Entry Without Mask In Nanaksar Gurdwara
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारे में गुरुनानक जयंती पर दरबार सजा।
- दिनभर हुए कार्यक्रम बड़ी संख्या में गुरुद्वारे पहुंचे सिख समुदाय के लोग
- रात को 8 बजे से भी नानकसर गुरुद्वारे में सजेगा दीवान, होंगे कीर्तन
सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी साहिब का 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुनानक जयंती का मुख्य कार्यक्रम हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारे में हुआ। गुरुद्वारे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरुष और महिला सेवादार ने गेट पर ही आने वाली संगत के हैड सेनेटाइज कराए। उन्हें मास्क पहनने को कहा। बगैर मास्क के गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं दिया।

गुरुनानक जयंती पर संगत मास्क पहने नजर आई।
कीर्तन, अरदास के बाद हुआ गुरु का अटूट लंगर
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष परमवीर सिंह ने बताया कि यहां रविवार को जहां पूरी रात लंगर की सेवा चली। वहीं सोमवार को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद अमृतसर से आए रागी जत्था ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। साथ ही भूतपूर्व सचिव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख विद्वान डॉ. रूप सिंह ने भी कथा कही और गुरुनानक देवजी की सीखों को बताया। इसे बाद से गुरु का अटूट लंगर हुआ। इसके बाद रात को 8 बजे से दीवान सजेगा। इसमें रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह, भाई जगजीत सिंह कीर्तन पाठ करेंगे।