Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के चबूतरा मंच पर सोमवार काे बैक टू बैक फिल्मों की तरह हुए स्टंट और फाइट सीन का प्रदर्शन हुआ।
- मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय में फिल्मी फाइट का प्रदर्शन
- चबूतरा मंच पर हुई यह प्रस्तुतियां
मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सत्र 2019-20 के छात्रों द्वारा सोमवार की शाम फिल्म एक्शन और स्टेज फाइट प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मप्र नाट्य विद्यालय परिसर स्थित चबूतरा मंच पर किया गया। इसका निर्देशन मुंबई के एक्शन विशेषज्ञ परवेज खान द्वारा किया गया। प्रदर्शन में छात्रों ने 20 मिनट की उत्साह और जोश से भरपूर प्रस्तुति दी।
फिल्मों में हम देखते हैं कि एक्शन कैमरा बेस्ड होता है, अर्थात कट कर-करके सीन बनाया जाता है। लेकिन यहां एक सीन में ही बैक टू बैक खतरनाक फाइट व एक्शन प्रदर्शित किए गए। इस दौरान कॉलेज की एक कहानी और एसीपी प्रज्ञा की कहानी में एक्शन व फाइट को पिरोया गया।
दूसरी कॉलेज की कहानी में दिखाया कि एक लड़की डेट के लिए कॉलेज कैंटीन में एक लड़के के साथ बैठी है। एक अन्य लड़का जो उसे पसंद करता था वो लड़की के साथ वाले लड़के को देख भड़क जाता है और अपने दोस्तों को बुला लेता है। यहां मारपीट शुरू हो जाती है और लड़की व उसका बॉयफ्रेंड दोनों गुंडों की पिटाई कर देते हैं।
वहीं अगली कहानी में भोपाल की एसीपी प्रज्ञा हैं, जिन्हें पता चलता है कि वेयर हाउस में एक नामी गुंडा छुपा हुआ है। एसीपी प्रज्ञा उस गुंडे व उसके साथियों की पिटाई करती है।