विमोचन: वैश्य-अग्रवाल समाज के सम्मेलन में 180 प्रत्याशियों ने तलाशे जीवनसाथी

विमोचन: वैश्य-अग्रवाल समाज के सम्मेलन में 180 प्रत्याशियों ने तलाशे जीवनसाथी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • युवक-युवतियों की बहुरंगी परिचय पुस्तिका का विमोचन

वैश्य-अग्रवाल बायोडाटा ग्रुप द्वारा बुधवार को समाज के युवक-युवतियों का ऑनलाइन परिचय आयोजित किया गया। इसमें करीब 180 प्रत्याशियों ने परिचय दिया और जीवनसाथी के बारे में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। इस दौरान समाजजन के विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय, चित्र एवं अन्य विवरण शामिल करते हुए एक बहुरंगी परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। ग्रुप द्वारा अब हर रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन सम्मेलन किया जाएगा।

ग्रुप संरक्षक समाजसेवी राधाकिशन अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज महू अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आतिथ्य में पुस्तिका का विमोचन किया गया। ग्रुप प्रमुख श्याम अग्रवाल ने बताया परिचय पुस्तिका में 575 युवक-युवतियों के परिचय दिए गए हैं, जो इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट, डाॅक्टर, वकील और अन्य उच्च शिक्षित श्रेणी के हैं। विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों के परिचय भी इसमें शामिल किए गए हैं। प्रविष्टियां नि:शुल्क भेज सकते हैं। इस दौरान 180 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन परिचय देकर अपनी पसंद भी बताई।



Source link