बेटे को खून से लथपथ देख मां हुई बेसुध: भिंड के जिला अस्पताल में बाइक खड़ी करने के विवाद में मां की आंखों के सामने गोली मारी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

बेटे को खून से लथपथ देख मां हुई बेसुध: भिंड के जिला अस्पताल में बाइक खड़ी करने के विवाद में मां की आंखों के सामने गोली मारी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • In The Bhind, A Piece Of Liver Was Shot In Front Of The Mother’s Eyes, Referring The Seriously Injured To Gwalior For Treatment.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड10 घंटे पहले

गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बेटे को दुलारती मां।

  • अस्पताल में बाइक स्टैंड पर खड़ी न करने पर विवाद

भिंड जिला अस्पताल में मां के सामने ही एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के दाहिने हाथ को चीरते हुए निकल गई। आंखों के सामने जब मां ने कलेजे के टुकड़े को गोली से तड़पता देखा तो वाे बेसुध हो गई। युवक का वाहन स्टैंड पर बाइक रखने को लेकर कर्मचारी से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को ग्वालियर रैफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवक विपिन पुत्र राम बहादुर राजावत (19) निवासी बीटीआई रोड की मामी रूपम मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हैं। वह अपनी मां मिथिलेश के साथ उन्हें खाना देने के लिए आया हुआ था। उसने बाइक स्टैंड पर खड़ी न करते हुए अस्पताल परिसर में लगा दी। इसके बाद खाना देकर मां के साथ वापस घर जाने लगा। तभी अस्पताल के स्टैंड कर्मचारी जिलेदार सिंह राजावत ने स्टैंड का किराया मांगा। उसने कर्मचारी से कहा कि स्टैंड पर मैंने बाइक खड़ी नहीं की। इस पर किराया क्यों दूं। इसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद स्टैंड कर्मचारी ने मां के आंखों के सामने ही कट्टा निकाल कर युवक पर गोली चला दी। यह गोली सीधे दाहिने बाजू में जा लगी। गोली चलने की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
युवक से विवाद फिर गोली मारने की घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद दो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। CSP आनंद राय, TI ई राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जिला अस्पताल में दोनों की चलती है एंबुलेंस

घटना के पीछे असली वजह एंबुलेंस है। भिंड SP मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घायल युवक व स्टैंड कर्मचारी की एंबुलेंस चलती हैं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद है। फरार युवक की तलाश करने में पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link