- Hindi News
- Mp
- Local
- Rewa
- United Kisan Morcha Took Out Rally And Appealed To Traders To Keep The Market Closed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संयुक्त किसान मोर्चा ने रैली निकालकर बंद का आव्हान किया
- 83वें दिन किसान नेता मिथिला सिंह के नेतृत्व में जारी रहा धरना
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर 26 मार्च भारत बंद का प्रदर्शन रीवा जिले में शांतिपूर्ण चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान कानून के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के 4 माह पूरे हो चुके हैं। 300 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं लेकिन देश में सरकार का रवैया तानाशाह पूर्ण रहा। अभी तक किसानों से सार्थक बात नहीं की गई, जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर रीवा के किसानों ने शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों से विनम्रता पूर्वक बाजार बंद रखने की अपील की गई। होली के चलते सामंजस्य पूर्ण बंद का आयोजन भी सफल दिखा। बंद के आव्हान में मोर्चे के नेता एवं सैकडों किसान मौजूद रहे।
इधर 83वें दिन भी जारी रहा धरना
किसान कानून के विरोध में रीवा की करहिया मंडी में 83वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। बताया गया कि किसान नेता मिथिला सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। धरने में किसान वीरभान सिंह, भक्त प्रहलाद कुशवाहा, रामखेलावन कुशवाहा, लालमणि कुशवाहा, सुशील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। धरने का संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया।
-
3700 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले: फर्जी दस्तावेजों से MP के दो बैंकों से 200 करोड़ का लोन लेने वालों पर छापे, अहमदाबाद और राजकोट में भी कार्रवाई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
इस बार बे-रंग होली: इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में सामूहिक होली पर रोक, गेर भी नहीं निकलेगी; विरोध में भाजपा प्रवक्ता बोले- चाहे डंडे मारो या जेल में डालो, रंग तो खेलेंगे

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में फिर हैवानियत: पति ने सो रही पत्नी का कुल्हाड़ी से एक हाथ और दूसरे की उंगलियां काट डालीं, डाॅक्टर बोले- एक हाथ की 3 उंगलियों के काम करने की उम्मीद नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना हुआ बेकाबू, प्रतिबंध शुरू: शहर में जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद, शादी-विवाह में 50 तो अंतिम संस्कार में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, होटल-रेस्टोरेंट से सिर्फ पैक करा सकेंगे भोजन

- कॉपी लिंक
शेयर