- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Bike Rider Escaped After Picking Up The Bag Of Dean Of Law College, The Car Was Going To College.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की डायरेक्टर एंड डीन डॉक्टर मनप्रीत कौर के साथ घटी।
- महिला ने हिम्मत दिखाते हुई लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए
- सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, बदमाशों के फुटेज लेकर जांच शुरू की
इंदौर के खातीवाला टैंक इलाके में शुक्रवार सुबह लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार लुटेरे कार स्टार्ट कर रही लॉ कॉलेज की डायरेक्टर एंड डीन का बैग उठाकर फरार हो गए। हालांकि, घटना के फौरन बाद डीन ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाया और बदमाश का पीछा भी किया। उनकी आवाज सुनकर काफी लोग घर से बाहर आ गए, लेकिन चोर मौके से फरार हो गए।
घटना इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की डायरेक्टर एंड डीन डॉक्टर मनप्रीत कौर के साथ घटी। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार सुबह 9.30 बजे अपने घर से कार में बैठकर जाने के लिए निकली थीं। वो अपनी कार के पास पहुंची और गेट खोलकर पीछे की तरफ बैग रखा। इसके बाद वे खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गईं। वे कार स्टार्ट करने ही वाली थीं कि तभी गली में पीछे से एक बाइक आई।

वे अपने काम में व्यस्त थीं, तभी उन्हें अहसास हुआ कि बाइक उनकी तरफ आई है। उनके पीछे पलटने से पहले ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और कार का गेट खोलकर बैग उठाकर भागने लगा। डीन ने बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी। उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर हर घर से कोई ना कोई बाहर आ गया।
महिला बदमाश के पीछे अकेली दौड़ी। बदमाश भी दौड़ रहा था और उसके आगे बाइक वाला आरोपी था। तभी बैग ले जाने वाला आरोपी बाइक पर बैठ गया और दोनों भाग गए। डीन ने पुलिस को फोन लगाया, जिसके बाद पांच मिनट में पुलिस पहुंच गई। महिला ने बताया कि बेग में कुछ नहीं था। कुछ कैश पैसे जरूर रखे थे। उन्होंने तत्काल अपने कार्ड ब्लॉक करवाए।
बहन के साथ भी हो चुकी है वारदात

लॉ की डायरेक्टर एंड डीन डॉक्टर मनप्रीत कौर की बहन रितु राजपाल के साथ भी 6 साल पहले लूट की कोशिश हो चुकी है। वह भी इसी क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल ऑटो में छोड़कर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसकी चैन खींची। हालांकि रितू ने बदमाश से अपनी चेन वापस खींच ली। बाइक नंबर बताने पर पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया था। रितु को डीआईजी की तरफ से 10 हजार रुपए का इनाम मिला था।