कोरोना का कहर: फीवर क्लीनक में किए 92 टेस्ट, 3 नए संक्रमित

कोरोना का कहर: फीवर क्लीनक में किए 92 टेस्ट, 3 नए संक्रमित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

डबरा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंचल में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को की गई जांच के दौरान शहर में 3 नए संक्रमित निकल कर सामने आए हैं। इन संक्रमितों को मिलाकर इस माह में संक्रमितों की संख्या अब तक 6 हो गई है। तीनों संक्रमितों को उनके घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

सिविल अस्पताल के फीवर क्लीनिक में शनिवार को डॉ. सोना राणा एवं उनकी टीम ने 92 लोगों की कोरोना की जांच की। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई इन जांचों में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट संक्रमित निकल कर सामने आई। इन तीनों संक्रमितों को उनकी सहमति से उनके घरों में ही आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी घरों के बार कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे।



Source link