मौसम: साफ आसमान, तेज धूप बढ़ा रही दिन और रात का तापमान, ठंड से राहत

मौसम: साफ आसमान, तेज धूप बढ़ा रही दिन और रात का तापमान, ठंड से राहत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार सुबह से धूप रही, शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा

  • रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा

शहर के साथ ही अंचल में ​​मौसम साफ है। आसमान से तेज धूप बरस रही है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 4 दिन में 5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ गया है। जिस कारण ठंड लगभग गायब हो गई है। फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

रविवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि शनिवार को अधिकतम पारा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। रविवार को एक नया विक्षोभ भी तैयार हो रहा है। साथ ही राजस्थान में चक्रवात घेरा बन रहा है। इस कारण आने वाले 2 से 3 दिन में तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। उसके बाद पारा नीचे गिरना शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी।

मौसम ने बढ़ाए मरीज

मौसम के पल-पल बदलते मिजाज से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल और जेएएच की ओपीडी में खांसी, सर्दी, जुकाम के मरीज पिछले एक सप्ताह में बढ़ गए हैं। अब हर दिन 200 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि इससे पहले ये संख्या 100 के आसपास थी।

ये रही न्यूनतम पारे की चाल

दिन तापमान डिग्री में

1 दिसंबर 9.3

2 दिसंबर 9.2

3 दिसंबर 9.6

4 दिसंबर 9.6

5 दिसंबर 10.5

6 दिसंबर 10.5



Source link