- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Patient And Timardar Trapped In Lift Of Ujjain’s District Hospital, 10 Women Jumping From Above Fit
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन जिला अस्पताल का ये है हाल, लिफ्ट बंद होने से ऐसे निकले मरीजों के तीमारदार
- आए दिन खराब होती रहती है लिफ्ट
उज्जैन के जिला अस्पताल में रविवार को अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर हुई। अस्पताल की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक मरीज फंसे रहे। मरीजों और उनके तीमारदारों की जान पर बन आई। 10 फिट ऊपर से महिलाओं को निकाला गया। तब जाकर उनकी जान बची। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। सीएमएचओ ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए सिविल सर्जन को जवाबदेही के लिए जिम्मेदार बताया।
बताते चलें कि उज्जैन जिला अस्पताल में बी, सी, डी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में जाने के लिए भूतल से लिफ्ट का प्रयोग करना होता है। इसी लिफ्ट से स्ट्रेचर पर मरीजों को भी वार्डों में शिफ्ट व ऑपरेशन के लिए लाया और ले जाया जाता है। रविवार को एक अजीब हादसा हुआ। लिफ्ट से मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी बीच लिफ्ट खराब हो गई और रास्ते में ही बंद गई। मरीज और उनके तीमारदार पहले तो कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब कुछ देर तक लिफ्ट चालू नहीं हुई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ आया लेकिन बेबस रहा। आखिर में लिफ्ट के 10 फिट ऊपर लगी लोहे की चादर काटी गई। यहां से महिलाओं को निकाला गया।
दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
इस मामले को कलेक्टर आशीष सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट के संचालन और मेंटेनेंस के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कडी कार्रवाई करेंगे।