हार्दिक पंड्या ने दूसरे टी20 मैच में नाबाद 42 रन की विजयी पारी खेली (साभार-एपी)
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि हम एमएस धोनी (MS Dhoni) की खतरनाक बल्लेबाजी को देख चुके है और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने उसी तरह से बल्लेबाजी की
लैंगर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैच के नजरिये से यह अविश्वसनीय पारी थी. हमें पता है कि पंड्या कितने खतरनाक है. इससे पहले हम धोनी को देख चुके है और पंड्या ने आज उसी तरह से बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सत्र बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जाहिर है कि यह शानदार पारी थी. लैंगर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को टी20 के कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने से फायदा हुआ. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरा मैच काफी करीबी था. हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था. टी20 के अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आज हम पर भारी पड़ी.
पंड्या ने निभाई बेहतरीन फिनिशर की भूमिका
दूसरे टी20 मैच में पंड्या ने बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभाई. भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. पंड्या ने ये रन महज 4 गेंद पर ही बना डाले. इस तरह भारत दो गेंद बाकी रहते ही मैच जीत गया.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: हार्दिक पंड्या ने बताया, लॉकडाउन में कैसे हासिल की मैच फिनिश करने में महारत?
IND vs AUS: स्टंपिंग से चूकने पर मैथ्यू वेड ने खुद को किया ट्रोल, कहा- धोनी जितना तेज नहीं हूं
बता दें कि हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने वनडे सीरीज में क्रमश: 90, 28 और 92* रन की पारियां खेली थीं. उनकी बदौलत ही भारत तीसरा वनडे जीता था. हार्दिक टी20 सीरीज में 16 और 42 रन की पारी खेल चुके हैं. तीसरा टी20 मंगलवार को खेला जाएगा.