आत्मनिर्भर बनेगी होशंगाबाद कृषि मंडी: एग्राे हब, बैंक, पेट्राेल पंप बनेगा, ट्रेडिंग रूम से देशभर में किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे उपज, 20 करोड़ की होगी आमदनी

आत्मनिर्भर बनेगी होशंगाबाद कृषि मंडी: एग्राे हब, बैंक, पेट्राेल पंप बनेगा, ट्रेडिंग रूम से देशभर में किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे उपज, 20 करोड़ की होगी आमदनी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Agre Hub, Bank, Petrel Pump Will Be Built, Farmers Will Be Able To Sell Produce Online From Trading Room, Income Of 20 Crores Will Be Made

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर की कृषि उपज मंडी काे अब आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू हाे गई है। मंडी में अब राष्ट्रीय कृषि बाजार की शुरुआत हाेगी। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया शर्मा ने बताया हाेशंगाबाद कृषि मंडी काे आत्मनिर्भर बनाने का प्लान तैयार किया है।

राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना कर आधुनिक मंडी बनाने की याेजना है। मंडी परिसर में एग्राे हब के साथ एग्राे क्लीनिक, बैंक, पेट्राेलपंप सहित किसानाें की जरूरत के सारे इंतजाम हाेंगे। इनकी नीलामी से मंडी काे एक साथ 20 कराेड़ रुपए की आवक हाेगी।

इसकी एफडी से ही कर्मचारियाें के वेतन की समस्या हल हाे जाएगी। मंडी का ट्रेडिंग रूम देश की सभी मंडियाें से इंटरनेट से जुड़ा रहेगा। देश के सारे व्यापारी उपज की बाेली लगा सकेंगे। मंडी में किसानाें को बैठे-बैठे अपनी उपज ऑनलाइन बेचने और पूरे देश में कहीं से भी फल, सब्जी व अनाज खरीदने की सुविधा मिलेगी।

व्यापारी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे भाव

राष्ट्रीय कृषि बाजार में देश-प्रदेश का कोई भी व्यापारी क्रय विक्रय में शामिल होकर ऑनलाइन भाव दर्ज कर सकेंगे। जिसका भाव अधिकतम होगा। कृषक की कृषि उपज विक्रय कर दी जाएगी। तत्काल तुलाई के बाद भुगतान बैंक के माध्यम से किसान के खाते में होगा।

राष्ट्रीय बाजार से मिलेगा जिले के किसानों काे लाभ

राष्ट्रीय बाजार के ट्रेडिंग रूम से व्यापारी अपना भाव भर सकेंगे। ट्रेडिंग रूम देश की सभी मंडियों से इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा रहेगा। इससे ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए व्यापारी द्वारा भरे हुए भाव को देश के किसी भी कोने में बैठा हुआ व्यक्ति देख सकेगा। मंडी प्रांगण में स्थित शेड सुव्यवस्थित हाेगा। शेडों पर लाइट और पंखे लगाए जाएंगे। किसानों के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।

यह हाेंगे काम : फल सब्जी मंडी, हाईराइज शेड, आरओ वाॅटर मशीन, पेवरब्लाॅक, वाॅटर हार्वेस्टिंग, नाली निर्माण, सीसी राेड, सुलभ शाैचालय।



Source link