महाकाल के दरबार में राजपाल: जितनी फिल्म इंडस्ट्री खुलेगी बॉलीवुड का उतना ही फायदा होगा- राजपाल यादव

महाकाल के दरबार में राजपाल: जितनी फिल्म इंडस्ट्री खुलेगी बॉलीवुड का उतना ही फायदा होगा- राजपाल यादव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बाबा महाकाल के दरबार में आए हास्य अभिनेता राजपाल यादव

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की भगवान महाकाल से प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म इंडस्ट्री खोले जाने के योगी सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि वे इस राजनीति के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते। हम तो कला के पुजारी हैं। कला के पुत्र हैं। नेचर हमारी नानी हैं। जितनी भी फिल्म इंडस्ट्री खुलेगी बॉलीवुड को उतना ही फायदा होगा। बॉलीवुड हमारी मदर इंडस्ट्री है। बॉलीवुड इस संसार में एक ही है। उत्तर प्रदेश हमारी जन्मभूमि है। मुंबई हमारी कर्मभूमि है। जहां से पूरी दुनिया में हमने नाम कमाया है। वेब सीरीज में अश्लीलता परोसे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में गालियों वाले माहौल की वजह से वह इससे दूर रहना पसंद करते हैं। कला स्वस्थ मनोरंजन होती है। उन्होंने कहा कि हम कोई ऐसा डॉयलॉग बोले जो सार्वजनिक रूप से सुनाया नहीं जा सके तो ऐसी कला को तरजीह नहीं देनी चाहिए। पारिवारिक वेब सीरीज को बढ़ावा देने पर उन्होंने जोर दिया। पूरे परिवार के साथ स्वस्थ मनोरंजन होना चाहिए। किसान आंदोलन के मुद्दे पर राजपाल यादव ने कहा कि जो पूरा देश चाहता है वह भी वही चाहते हैं। कहा, किसानों से ही सरकार बनती है। इसलिए उनकी समस्याओं को पूरे मनोयोग से दूर करने के प्रयास होने चाहिए।



Source link