Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाेपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- लॉकडाउन के दौरान हुआ था परिचय
- शादी से पहले ही महिला को बनाया हवस का शिकार
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है और इनकी शादी तय हो गई थी।
शादी से पहले ही महिला को बनाया हवस का शिकार
आरोपी ने शादी होने के पहले ही युवती को हवस का शिकार बनाया और बाद में महिला को शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान हुआ था परिचय
लॉक डाउन की छुट्टी के चलते पड़ोस में रहने वाले दोनों का परिचय हुआ था। उसी दौरान दोनों में बातचीत बड़ी थी और एक ही कास्ट के होने के चलते परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। जिसके बाद आरोपी ने मौका देखकर हवस का शिकार बनाया और छोड़ दिया।
इससे पहले सोशल मीडिया पर करते थे बातचीत
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भी इनकी बातचीत जारी थी और यह बातचीत कई दिनों से कर रहे थे परंतु आस पड़ोस में होने के कारण ज्यादा करीब नहीं हो पाए थे लॉक डाउन की छुट्टी के चलते दोनों में करीबी बढ़ गई थी।