Mahindra की इस धांसू बाइक का टीजर हुआ जारी- जानिए कितनी हो सकती है कीमत | auto – News in Hindi

Mahindra की इस धांसू बाइक का टीजर हुआ जारी- जानिए कितनी हो सकती है कीमत | auto – News in Hindi


Mahindra Mojo 300 BS6 का टीजर जारी

Mahindra, Mojo 300 BS6 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. यह बाइक एक नए अवतार में आ रही है, कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है.

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra जल्द ही Mahindra Mojo BS6 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. Mahindra Mojo 300 बाइक नए अवतार में आ रही है. Mahindra Two-Wheelers ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Mahindra Mojo BS6 का टीजर जारी कर दिया है. टीजर से पता चल रहा है कि इस बाइक में कुछ बदलाव किए जाएंगे. BS6 बैज को एक्सटेंडिड टैंक पर दिया जाएगा और 300 ABS स्टीकरिंग साइड पैनल पर दी जाएगी. बाइक में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन पहले के मुकाबले इसका लुक अलग होगा.

बता दें कि अप्रैल में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के साथ Mojo 300 बंद कर दी गई थी. अब यह बीएस6 कम्प्लायंट इंजन के साथ आ रही है. Mojo 300 के एक्सटेंडेड टैंक श्राउड पर ‘BS6’ का बैज और साइड पैनल पर ‘300 ABS’ का स्टिकर होगा. साथ ही नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Mahindra का बंपर ऑफर! इस शानदार SUV पर मिल रहा 3.05 लाख रु. का बेनिफिट- ऑफर सीमित

बीएस4 मॉडल से होगी थोड़ी अलगMahindra Mojo BS6 में अगर इंजन और पावर की बात की जाए तो उसमें 295cc का इंजन हो सकता है. बीएस4 मॉडल में 294.72cc, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया था, जो 7,500rpm पर 26.29hp की पावर और 5,500rpm पर 28Nm टॉर्क जेनरेट करता था. ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में Mahindra Mojo के फ्रंट में 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया जाएगा और ब्रेकिंग सिस्टम को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Benelli Imperiale 400 BS6 भारत में हुई लॉन्च, देना होगा सिर्फ 6 हजार रु. टोकन

कीमत हो सकती है इतनी
अपडेटेड Mojo 300 BS6 में पिरैली टायर्स ही दिए जाएंगे. साथ ही मोटरसाइकिल में पहले वाली ट्विन हैडलैंप के साथ फ्रंट काउल, मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, के साथ ट्विन सिलेंड्रीकल ट्यूब और स्टेप अप स्टाइल वाली सिंगल सीट हो सकती है. बीएस6 मोजो 300 की कीमत 2 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. मार्केट में इसकी सीधी टक्कर बजाज डॉमिनार 400 से होगी.





Source link