Last Updated:
Indrajaal Ranger : हैदराबाज की कंपनी ने भारतीय सेना के लिए इंद्रजाल डिफेंस सिस्टम बनाया है. यह देश का पहला मूविंग एंटी ड्रोन पेट्रोल व्हीकल होगा, जो चलते हुए भी ड्रोन की पहचान करने के साथ उसे ध्वस्त करने की क्षमता रखता है.
नई दिल्ली. आधुनिकता के साथ लड़ाई भी हाईटेक होती जा रही है. पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दर्जनों ड्रोन मार गिराए थे. इसके दुश्मन देश भी अपनी हवाई हमले को धार देने में जुट गया तो भारत ने उसके हर वार का तोड़ भी निकाल लिया है. भारतीय इंजीनियरों ने जमीन पर ऐसा ‘इंद्रजाल’ बिछा दिया है जो पाकिस्तान की हर चाल और वार को हवा में ही नेस्तनाबूत कर देगा. कमाल की बात ये है कि हमारा इंद्रजाल एक जगह रुककर नहीं, बल्कि चलते हुए भी सही और सटीक निशाना लगाने में सक्षम होगा.
भारत ने सीमा सुरक्षा रणनीति को दो कदम आगे ले जाते हुए देश का पहला एंटी ड्रोन पेट्रोल व्हीकल (ADPV) लॉन्च कर दिया है. इसका नाम रखा है ‘इंद्रजाल रेंजर.’ इंद्रजाल एक ड्रोन डिफेंस सिस्टम है, जो चलते हुए वाहन पर फिट किया जा सकता है और यह वाहन मूव करते हुए ही एआई तकनीक के इस्तेमाल से ड्रोन को हवा में सटीक निशाने से मार गिराएगा. यह देश की सीमाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक जितने भी एंटी ड्रोन सिस्टम थे, सभी स्थिर होने के बाद ही निशाना लगा सकते हैं.
VIDEO | On Wednesday, a Hyderabad-based defence tech company unveiled what it claims to be India’s first Anti-Drone Patrol Vehicle (ADPV), the Indrajaal Ranger, a fully mobile, AI-enabled system capable of detecting, tracking, and neutralising hostile drones even while in motion.… pic.twitter.com/0lbJ0gEjh9