डरा रहा है कोरोना: इंदौर में अब तक 803 मौतें, नए संक्रमित 412, नाइट कर्फ्यू के 21 दिनों में ही 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

डरा रहा है कोरोना: इंदौर में अब तक 803 मौतें, नए संक्रमित 412, नाइट कर्फ्यू के 21 दिनों में ही 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Coronavirus News Cases Updates | 412 People Found Corona Positive As Virus Cases Jump In Madhya Pradesh Indore City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुपर स्पेशियलिटी कोविड अस्पताल में लगातार पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण की संख्या तो 500 के नीचे आ गई, लेकिन गुरुवार रात को हुई 4 मौत के साथ मरने वालों को आंकड़ा 800 के पार हो गया। 412 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। इसके साथ ही इंदौर में मृत्युदर 1.68 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। कुछ 803 माैतों में से दिसंबर के 10 दिनों की बात करें तो 5148 संक्रमित मिले। वहीं, 40 मौतें हुई हैं। इस हिसाब से रोजाना 4 की औसत से जान गई हैं।

सबसे संक्रमित सुदामा नगर, 13 संक्रमित मिले
गुरुवार देर 4608 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 4183 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 47839 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 42036 ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक जिले में 5 लाख 64 हजार 222 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, 190 क्षेत्रों से मिले मरीजों में सबसे संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रहा। यहां पर 13 मरीज मिले। इसके अलावा ओशिएन पार्क में 11, विजय नगर में 7, जूना रिसाला, ओल्ड में 6-6, खजराना, स्कीम नंबर 71, सुखलिया, नंदानगर, न्यू पलासिया, साउथ तुकोगंज, स्कीम नंबर 54, राजेंद्र नगर और विजय नगर में 5-5 मरीज मिले हैं।

21 नवंबर से अब तक 10824 केस आए

नाइट कर्फ्यू के बाद के 21 दिनों में तीन दिन को छोड़ दें तो रोज 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आए। इन दिनों दिनों में 10824 मामले सामने आए हैं। वहीं, 83 की जान गई। दिसंबर के 10 दिनों की बात करें तो 5138 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 40 की मौत हुई। संक्रमित मरीज करीब 25 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं। अब तक कुछ 803 की जान जा चुकी है। वहीं,

नाइट कर्फ्यू के पहले और बाद में रिकवरी रेट

10 नवंबर

  • संक्रमित – 34970
  • ठीक हुए – 32545
  • रिकवरी रेट – 93.6 फीसदी

20 नवंबर

  • संक्रमित – 36623
  • ठीक हुए – 35573
  • रिकवरी रेट – 91.67 फीसदी

10 दिसंबर

  • संक्रमित – 47839
  • ठीक हुए – 42036
  • रिकवरी रेट – 87.86 फीसदी

नाइट कर्फ्यू के बाद से अब तक

तारीख संक्रमित मौत
21 नवंबर 546 03
22 नवंबर 586 03
23 नवंबर 565 03
24 नवंबर 582 05
25 नवंबर 572 03
26 नवंबर 556 03
27 नवंबर 568 03
28 नवंबर 536 03
29 नवंबर 523 04
30 नवंबर 542 03
1 दिसंबर 595 04
2 दिसंबर 560 04
3 दिसंबर 526 05
4 दिसंबर 546 03
5 दिसंबर 533 03
6 दिसंबर 509 05
7 दिसंबर 516 05
8 दिसंबर 495 04
9 दिसंबर 456 03
10 दिसंबर 412 04



Source link