बंगाल में बीजेपी की जीत पर इंदौर में मनेगा जश्न: कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पटाखे फोड़ और जलेबी खिलाकर मनाएंगे जश्न – Indore News

बंगाल में बीजेपी की जीत पर इंदौर में मनेगा जश्न:  कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पटाखे फोड़ और जलेबी खिलाकर मनाएंगे जश्न – Indore News




पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के रुझानों के बाद, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी जमकर जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बीजेपी समर्थक राजवाड़ा पर आतिशबाजी करने की भी तैयारी कर रहे हैं। इंदौर बीजेपी नेताओं का कहना है कि, बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का जश्न हम भव्य तरीके से मनाना चाहते हैं। इसके अलावा लाइव प्रसारण के लिए भी स्क्रीन लगाई गई है। बीजेपी इंदौर मीडिया प्रभारी वरुण पाल ने बताया की इस बार बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है। पश्चिम बंगाल के साथ असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक केरलम में LDF को बढ़त मिली हुई है। लेकिन UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के समर्थन वाले UDF को बढ़त मिल गई है। असम और पुडुचेरी में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु में डीएमके आगे चल रही है। इधर, एक्टर विजय की पार्टी TVK ने कई सीटों पर DMK को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक TVK आगे चल रही है। एक घंटे बाद शुरू होगा जश्न बीजेपी नेताओ ने बताया की अभी शुरुआती रुझान सामने आए है। एक घंटे बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू होगा। कार्यकर्ता राजबाडा पर भी जाकर आतिशबाजी करेंगे।



Source link