कम खर्ज और 40 दिन में तैयार हो जाती है फसल, 30 हजार लगाकर 3 लाख की कमाई

कम खर्ज और 40 दिन में तैयार हो जाती है फसल, 30 हजार लगाकर 3 लाख की कमाई


Last Updated:

गर्मी के समय में कुछ फसल सब्जी भाजी की लगाना चाहते हैं तो आप लौकी और करेले की खेती कर सकते हैं. यह फसल 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती है और उसको लगाने के लिए एक एकड़ में ₹30000 का खर्चा आता है. इसमें कमाई कई गुना होती है. बाजार में इसका भाव भी अच्छा मिलता है और डॉक्टर भी इस तरह की सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं. इसलिए लोग इसको खरीदना सबसे अधिक पसंद करते हैं.

बुरहानपुर. गर्मी का समय शुरू हो गया है. ऐसे में किसान अपने खेतों में कुछ लगाना चाहते हैं तो लौकी और करेला की फसल लगा सकते हैं. यह दोनों फसल 40 से 50 दिन की होती है और इसे किसान की रोजाना कमाई शुरू हो जाती है. एक्सपर्ट कृषि अधिकारी विशाल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों ऐसी फसले हैं कि जो गर्मी में लगने वाली फसलें होती है और किसान को अच्छा मुनाफा देकर जाती है. 30 से 40 दिन में आप इसको तोड़ना शुरू कर सकते हैं. 40 दिन तक यह टूटी रहती है और रोजाना किसान की कमाई होती है. 1 एकड़ में किसानों को यह फसल लगाने के लिए ₹30000 की लागत लगती है और करीब किसान ₹300000 तक कमाई कर सकते हैं.

लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट कृषि अधिकारी विशाल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी किसान है और गर्मी के समय में कुछ फसल सब्जी भाजी की लगाना चाहते हैं तो आप लौकी और करेले की फसल लगा दीजिए. जो 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती है और उसको लगाने के लिए एक एकड़ में ₹30000 का खर्चा आता है आप करीब ₹300000 की कमाई कर सकते हैं. यह फसल ऐसी होती है कि इस फसल को पानी अधिक लगता है. लेकिन उत्पादन अच्छा देती है और गर्मी के समय में लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. बाजार में इसका भाव भी अच्छा मिलता है और डॉक्टर भी इस तरह की सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं. इसलिए लोग इसको खरीदना सबसे अधिक पसंद करते हैं. आप यह फसल लगाकर लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब किसान योगेश से बात की तो उन्होंने बताया कि यह गर्मी में सबसे बेस्ट फसल मानी जाती है क्योंकि लागत कम लगती है. और मुनाफा अधिक देती है और इसको 50 से 60 दिन में तैयार होने के बाद आप रोज तोड़कर रोजाना कमाई कर सकते हैं. जिससे आप दूसरी फैसले भी लगा सकते हैं और यह फसले ऐसी होती हैं कि डॉक्टर भी लोगों को सबसे अधिक खाने की सलाह देते हैं. इसलिए फसलों का बाजार में भी भाव अच्छा मिलता है. इन दोनों फसलों को लगाने के लिए दोमट और काली मिट्टी की आवश्यकता होती है. इन फसलों को इस मिट्टी में लगाने से इसका उत्पादन बढ़ जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link