Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- युवक की मौत के बाद लोग उसका शव बाइक से उसके गांव शिवलाल का पुरा छोड़ गए
शिवलाल का पुरा निवासी युवक सुनील जाटव ने गुरुवार को अपने भाई की ससुराल छिछावली का पुरा पहुंचकर जहरीला पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में छिछावली का पुरा के लोग शव को बाइक से उसके घर पर छोड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, शिवलालपुरा में रहने वाले प्रेम सिंह जाटव का बेटा सुनील (21) गुरुवार सुबह 8 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर सुबह 9 बजे अपने बड़े भाई नागेन्द्र जाटव की ससुराल छिछावली का पुरा पहुंच गया। सुनील ने रास्ते में शराब के साथ सल्फॉस के 5 सैचेट खरीदे और उन्हें शराब में मिलाकर पी गया। शरीर में सल्फास की मात्रा अधिक होने के कारण युवक ने 30 मिनट तड़पने के बाद भाई की ससुराल में ही दम तोड़ दिया।
सुनील की मौत के बाद नागेन्द्र का साला दिलीप व अन्य तीन लोग मृत सुनील के शव को बाइक से सुबह 11 बजे शिवलालपुरा लाए। दिलीप ने सुनील के भाई सूरज से कहा कि इसकी सांस चल रही हैं। सूरज पानी लेकर आया तो देखा कि भाई सुनील मृत अवस्था में है। वह कुछ पूछता उससे पहले ही छिछावली का पुरा से आए लोग चले गए। स्टेशन रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी जांच के लिए थाना माताबसैया भेजी है।
भाई के साले की शादी में न्योता खाने गया था
सुनील के भाई नागेन्द्र की ससुराल में उसके साले की शादी थी। शादी की दावत में न्योता खाने के लिए सुनील गुरुवार की सुबह 9 बजे बाइक से छिछावलीपुरा पहुंचा था। सुनील उदयपुर में काम करता था। एक महीने पहले ही वह गांव आया था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।