1. टोक्यो ओलंपिक 2020- खेल जगत का सबसे बड़ा ईवेंट ओलंपिंक गेम्स जुलाई 24 से 9 अगस्त तक इस साल होना था. लेकिन कोविड 19 के चलते इसे स्थगित करके 2021 तक आगे खिसका दिया गया. अब यह आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 को होगा. 9 जुलाई को टार्च टोक्यो पहुंचेगी. इस आयोजन को स्थगित किए जाने से 2.8 बिलियन पाउंड्स का नुकसान हुआ है.
इस गाने को 5 दिन सुन सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली थी नाबाद 241 रन की पारी
2. यूरो 2020- फुटबॉल का बड़ा आयोजन यूरो 12 जून 2020 को तय था. अब इसे आगे खिसका कर 21 जून से 11 जुलाई 2021 कर दिया गया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने 2016 में फ्रांस को हराकर यह खिताब जीता था. कोविड-19 में इटली, स्पेन और फ्रांस में कोविड के मामले काफी बढ़ जाने से भी यह आयोजन आगे खिसकाया गया. यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्सेंडर सेफ्रिन ने कहा था, ”फैन्स, स्टाफ और खिलाड़ियों का स्वास्थ्य हमारे लिए पहली प्राथमिकता है. यूईएफए ने इस सीजन को सही ढंग से समाप्त करने के लिए कई विकल्प दिए हैं ताकि यह आयोजन सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.”3. विंबलडन 2020- ओलंपिक गेम्स और यूरो 2020 के स्थगन के बाद आल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने एक अप्रैल 2020 को विंबलडन को रद्द करने का फैसला किया. इस निर्णय ने सबको चौंका दिया क्योंकि हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि इसे स्थगित करके आगे खिसकाया जाएगा. विंबलडन आयोजकों ने एक बयान में कहा था कि हमें अफसोस है कि जन स्वास्थ्य को देखते हुए इस चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है.
4. यूरोपियन लीग का स्थगनः फुटबॉल की दुनिया को कोविड ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. कई यूरोपियन लीग बाधित हुई या स्थगित करनी पड़ी. मार्च के अंत में इटली, स्पेन और फ्रांस में कोविड के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़े जिसके चलते यूरोपियन फुटबॉल को बड़ा झटका लगा. जर्मनी की बुंदेस्लीगा पहली बड़ी लीग थी, जिसे दोबारा शेड्यूल किया गया. स्पेन, इंग्लैंड और इटली ने फुटबॉल सीजन को जून तक आगे बढ़ा दिया. जबकि फ्रांस लीग रद्द कर दी गई.
कैमरून ग्रीन के सिर में लगी गेंद, रन और बल्ला छोड़ देखने भागे सिराज- VIDEO
5. टी20 वर्ल्ड कप 2020- इस महामारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को बाध्य किया कि वह 2020 के विश्व कप टी20 को आगे खिसकाए. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था, लेकिन आईसीसी ने इस आगे खिसका कर अक्टूबर नवंबर 2021 कर दिया. इसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 अक्टूबर-नवंबर 2022 में खेला जाएगा. इसका फाइनल 13 नवंबर को होगा. आईसीसी मैन्स वनडे वर्ल्ड कप भारत में अक्टूबर नवंबर 2023 में खेला जाएगा.
6. आईपीएल 2020- 29 मार्च से आईपीएल 2020 खेला जाना था, लेकिन महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हो गया. पहले इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया, लेकिन कोरोना मामले बढ़ने के बाद इसे अगली सूचना तक आगे खिसकाया गया. बाद में इस लीग को यूएई शिफ्ट किया गया. यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से खेला गया. बिना दर्शकों के बायो-बबल सिक्योरिटी में इस टूर्नामेंट को खेला गया. 10 नवंबर को आईपीएल का फाइनल खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस चैंपियन बना.