नाले में मानवता की लाश: चार घंटे पहले जन्मे बालक का शव मिला सिर पर गहरे जख्म, गंदे पानी व 180 की ठंड से चमड़ी गलकर हुई सफेद

नाले में मानवता की लाश: चार घंटे पहले जन्मे बालक का शव मिला सिर पर गहरे जख्म, गंदे पानी व 180 की ठंड से चमड़ी गलकर हुई सफेद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Burhanpur
  • Born Four Hours Ago, The Dead Body Of The Boy Was Found On The Head, Deep Wounds, Dirty Water And White Skin Melted By The Cold Of 180

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर के प्रगति नगर में नाले के पास सोमवार सुबह नवजात बालक का शव पड़ा मिला। सुबह 8 बजे आसपास के लोगों ने नाले के बीच बालक का शव देखा। नाले के गंदे पानी और 18 डिग्री सेल्सियस की ठंड से उसका शरीर गलकर सफेद हो गया था। यहां भीड़ लग गई।

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। नगर निगम से सिंधीबस्ती जाने वाले रास्ते पर पांढारोल नाले की पुलिया के नीचे शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया बालक को पुलिया पर से फेंका गया होगा, क्योंकि पुलिया के ठीक नीचे ही उसका शव पड़ा था। ऊंचाई से फेंकने के कारण उसके सिर पर गहरी चोट थी।

अन्य जगह भी घाव दिख रहे थे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव जिला अस्पताल पहुंचाया। बालक को देखने से लग रहा था उसका जन्म 4 घंटे पहले ही हुआ है। पेट से नाल भी जुड़ी हुई थी। पुलिस ने क्षेत्र में बच्चे की मां की तलाश शुरू कर दी है।



Source link