कृषक सम्मेलन: CM बुधवार को आएंगे जबलपुर, कृषक सम्मेलन में होंगे शामिल, केंद्र सरकार के कृषि बिल पर समर्थन जुटाने की पहल

कृषक सम्मेलन: CM बुधवार को आएंगे जबलपुर, कृषक सम्मेलन में होंगे शामिल, केंद्र सरकार के कृषि बिल पर समर्थन जुटाने की पहल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • CM Will Come To Jabalpur On Wednesday, Farmers Will Attend Conference, Central Government’s Initiative To Raise Support On Agriculture Bill

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोलबाजार में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

  • गोलबाजार में दोपहर दो बजे से आयोजित कृषक सम्मेलन में दो घंटे रहेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

केंद्र सरकार के नए कृषि बिल को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच बीजेपी इसकी धार कुंद करने के मेगा प्लान पर काम कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के मुखिया CM शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित कृषक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। वे यहां नए कृषि बिल पर किसानों का समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। नए कृषि बिल के प्रावधानों और उसके फायदे को बताएंगे। इसके लिए महाकौशल के जिलों से 300 बसों में किसानों को लाने की तैयारी है। गोलबाजार में दोपहर दो बजे से आयोजित इस कृषक सम्मेलन में वह पूरे दो घंटे मौजूद रहेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान

दोपहर दो बजे आएंगे सीएम

जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2.10 बजे रीवा से फ्लाइट से डुमना विमानतल आएंगे। वहां से वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे वापस फ्लाइट से भोपाल लौटेंगे। इस सम्मेलन में आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर “नानो” कांवरे भी शामिल होंगे। वे शाम छह बजे बालाघाट रवाना होंगे। सीएम के कृषक सम्मेलन को देखते हुए बुधवार को गोलबाजार जाने वाले रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगी

ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, आम लोग इन मार्गो पर जाने से बचें

  • गोलाबाजार से जुड़े सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • कटनी, डिंडोरी, कुंडम, मझौली, पनागर, सिहोरा की बसों की पार्किंग रानीताल स्टेडियम में होगा
  • मंडला, बरेला की बसों को एमएलबी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा
  • छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, शहपुरा, बरगी व भेड़ाघाट की बसें रानीताल स्टेडियम में पार्क होंगी।
  • चार पहिया वाहनों की पार्किंग गोलबाजार ग्राउंड के गेट नंबर एक से तीन के बीच होगी।
  • तीन पहिया वाहनों की पार्किंग अंजुमन स्कूल ग्राउंड में होगी
  • दो पहिया वाहनों की पार्किंग महाकौशल स्कूल परिसर व डीएन जैन कॉलेज ग्राउंड में होगी।



Source link