- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Sold Peas To Satara Businessman, Sent To Jail On Charges Of Kidnapping When He Went To Get Money
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- दस लाख रुपए की मटर, प्याज व लहसुन बेची थी, रतलाम जिले के पांच किसान जेल में
रतलाम के किसान ने सतारा (महाराष्ट्र) के व्यापारी को दस लाख रुपए कीमत की मटर, प्याज और लहसुन बेची। माल भेजने के बाद रुपए लेने गया तो अपहरण का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। महाराष्ट्र पुलिस ने रतलाम के पांच किसानों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। महाराष्ट्र एएसपी ने निष्पक्ष जांच का वादा किया है।
अंबोदिया निवासी कृषक रामलाल धाकड़ ने बताया उनका बेटा दिनेश रतलाम में किसानों से मटरफली खरीदकर बाहर बेचने का काम करता है। दिनेश ने फोन पर बातचीत कर कोरेगांव (सतारा महाराष्ट्र) की संचिता वेजिटेबल के संचालक 40 वर्षीय कल्याण भोयटे को 3 दिसंबर को ट्रक (एमपी 09 जीएच 1047) से 6 टन मटर भेजी। माल मिलते ही बैंक ट्रांसफर से राशि खाते में जमा करवाना थी।
कल्याण ने रुपए नहीं भेजे तो 4 दिसंबर को ट्रक (एमएच 18 बीजी 3593) से 9 टन मटर, 4 टन प्याज और 400किलो लहसुन लेकर छोटा बेटा रवि ट्रक के साथ गया। 5 दिसंबर को महाराष्ट्र पहुंचे रविंद्र ने बताया रुपए देने में कल्याण आनाकानी कर रहा है। रुपयों के लिए रवि वहीं रुक गया।
जानकारी मिलने पर 8 दिसंबर को बड़ा बेटा दिनेश धाकड़, अंबोदिया का माणक व रिश्तेदार कारोदा निवासी मुकेश, नितिन हाड़े साथ गए। रुपए मांगने पर कल्याण ने कहा पुणे के समीप नारायणगढ़ गांव में पैसे लेने हैं। दिनेश ने चार पहिया वाहन में बैठाकर नारायणगढ़ साथ चलकर रुपए दिलाने को कहा। व्यापारी कल्याण 11 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ बैठ गया। रास्ते में पुलिस को गलत मैसेज भेज किसानों को गिरफ्तार करवा दिया।
सतारा एएसपी ने कहा-निष्पक्ष जांच करेंगे
सतारा के एएसपी गणेश कीमरे ने बताया कि पुलिस ने किसानों का भी पक्ष सुना है। व्यापारी द्वारा किए गए मैसेज के आधार पर पुलिस ने किसानों के वाहन से व्यापारी और उसके बेटे को बरामद किया है। ऐसे में दिनेश पिता रामलाल धाकड़ 31 और उसके भाई रवींद्र धाकड़ 21 तथा माणक पिता गोविंद धाकड़ (31) तीनों निवासी अंबोदिया तथा कारोदा निवासी मुकेश पिता सत्यनाराण पटेल (30) और नितिन पिता मोहनलाल हाड़े (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड नहीं मांगा है। निष्पक्ष जांच के बाद शीघ्र ही कोर्ट में चालान पेश करेंगे।