हड़ताल: बंद रहे डंपर; 5 हजार रुपए तक बिकी एक ट्राॅली रेत, रेत माफिया वसूल रहे लोगों से मनमाने दाम

हड़ताल: बंद रहे डंपर; 5 हजार रुपए तक बिकी एक ट्राॅली रेत, रेत माफिया वसूल रहे लोगों से मनमाने दाम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Dumpers Are Closed; A Trolley Sold For Up To 5 Thousand Rupees, Arbitrary Price From People Recovering Sand Mafia

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

रेत डंपर ओनर एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी शहर में रेत की बिक्री बंद रही हालांकि माफिया चोरी-छुपे मनमाने दाम पर रेत बेचते रहे। शहर के स्टॉकिस्टों ने ग्राहकों को दोगुनी दाम पर रेत की सप्लाई की। शहर में एक हजार से 2 हजार तक बिकने वाली रेत ट्राॅली 5 हजार तक बिक रही है।

शहर से रोजाना 400 से ज्यादा डंपर से रेत सप्लाई हाेती है, लेकिन होशंगाबाद से भोपाल जाते समय बुदनी, औबेदुल्लागंज के पास खनिज विभाग और पुलिस अफसरों द्वारा रोजाना डंपर संचालकों के खिलाफ ओवरलाेडिंग की कार्रवाई की जाती है। मप्र सेंड एसोसिएशन के सदस्यों ने खनिज विभाग के संचालक विनीत आस्टिन से बेवजह कार्रवाई को लेकर आपत्ति दर्ज कराई हैं। एसोसिएशन ने कार्रवाई बंद नहीं करने पर हड़ताल जारी रखने की धमकी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु रावत ने बताया कई दिन से ज्यादा डंपरों को रोका, जो राॅयल्टी खदान द्वारा दी जा रही है, वो दिखाने के बाद भी डंपरों को बंद किया जा रहा है।

रेत कारोबारियों से बात हुई है। उनकी समस्या के समाधान किया जाएगा। रेत सप्लाई प्रभावित न हो, इसके लिए उनको खनिज मंत्री से बातचीत के लिए कहा है। कार्रवाही हाेने के मामले की जांच कराएंगे। यह बात हमारी और संचालक खनिज विभाग की बैठक में हुई है।
विश्वबंधु रावत, अध्यक्ष रेत डंपर ओनर एसोसिएशन

डंपरों से हटाए जाएं पटिये, मात्रा तय करे सरकार
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया सदस्य पहले भी अवैध डंपरों के खिलाफ खनिज विभाग को अभियान चलाने के लिए कह चुके हैं। जो डंपर संचालक बिना रॉयल्टी के रेत भोपाल में ला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। उनके डंपरों में लगे पटियों को हटाया जाना चाहिए। हड़ताल होने से रेत महंगी हो जाती है। सरकार सभी विभागाें के साथ मिलकर रेत की मात्रा तय करें।



Source link