दो ग्रहों का मिलन: 800 साल बाद सबसे करीब आए बृहस्पति और शनि ग्रह, ज्योतिषाचार्य बोले- यह दुर्लभ संयोग देश समाज के लिए हितकारी होगा

दो ग्रहों का मिलन: 800 साल बाद सबसे करीब आए बृहस्पति और शनि ग्रह, ज्योतिषाचार्य बोले- यह दुर्लभ संयोग देश समाज के लिए हितकारी होगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Jupiter And Saturn Came Closest After 800 Years, Jyotishacharya Said This Rare Combination Will Be Beneficial For The Country Society.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में जीवाजी वेधशाला से सोमवार शाम सात बजे बृहस्पति और शनि ग्रह ऐसे दिखे। ऊपर सफेद छोटा बिन्दु शनि ग्रह और नीचे सफेद बिन्दु बृहस्पति ग्रह

  • अब 60 साल बाद यानि 2080 में दोनों ग्रह इतने करीब आएंगे
  • कोरोना से राहत मिलने की उम्मीद

ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) सोमवार को सूर्यास्त के बाद बेहद करीब दिखाई दिए। दोनों ग्रह एक चमकते हुए तारे के रूप में दिखे। यह खगोलीय घटना करीब 800 साल बाद हुई है। इसके बाद अब दोनों ग्रह 60 साल बाद इतने करीब आएंगे। सोमवार को दोनों ग्रहों की बीच दूरी मात्र 73.5 करोड़ किमी रह गई थी। सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रहों में बृहस्पति का नाम लिया जाता है। खगोलशास्त्र के दृष्टिकोण से बृहस्पति और शनि का बेहद करीब आना खास है। दोनों ग्रह मात्र 0.1 डिग्री की दूरी पर आ गए हैं। खगोल विज्ञान में इसे ग्रेट कंजक्शन के नाम से जानते हैं। इससे पहले दोनों ग्रह 1220 ईसवी में इतना करीब आए थे। उज्जैन के शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया सोमवार को दोनों ग्रहों के बीच मात्र शून्य डिग्री 3 कला का अंतर था। पृथ्वी से दोनों ग्रह एक सीध में दिखाई दे रहे थे।

देश समाज और राजनीति में बदलाव के संकेत

ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शंकर व्यास का मानना है कि यह एक दुर्लभ संयोग है। गुरु यानि बृहस्पति और शनि ग्रह मकर राशि में एक अंश पर हैं। ज्योतिष विज्ञान में शनि को कर्म के आधार पर अच्छा और बुरा कर्म फलदाता ग्रह माना गया है। गुरु शुभफल देने वाले ग्रह हैं। 21 दिसंबर 2020 को बृहस्पति और शनि मकर राशि में आने से राजनीतिक घटनाक्रम में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। दोनों ग्रहों का इतना पास आना देश-समाज के लिए फलकारी है। सत्ताधारियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना महामारी में भी दोनों ग्रहों की युति से राहत मिल सकती है।



Source link