दुपाड़ा में पाटीदार समाज के 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह: विधायक अरुण भीमावद ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद; समाजजनों ने बांटे उपहार – shajapur (MP) News

दुपाड़ा में पाटीदार समाज के 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह:  विधायक अरुण भीमावद ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद; समाजजनों ने बांटे उपहार – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के ग्राम दुपाड़ा में सोमवार को मां उमिया पाटीदार समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया। इस आयोजन में 19 नवयुगल गायत्री परिवार की वैदिक पद्धति से परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद विशेष रूप से सम्मिलित हुए और नवदंपतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गायत्री परिवार की पद्धति से हुए संस्कार सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस मांगलिक कार्यक्रम में सभी 19 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के विद्वानों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पाटीदार समाज के लोग, मातृशक्ति और वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के लिए आवश्यक उपहार भेंट कर अपना सहयोग प्रदान किया। फिजूलखर्ची रोकने और एकजुटता का संदेश आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है। विधायक अरुण भीमावद ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। समाजजनों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे ताकि आपसी भाईचारा और संगठन की भावना और अधिक मजबूत हो सके। देखें तस्वीरें…



Source link