PWD में तबादले: नगरीय विकास विभाग के अधीक्षण यंत्री संजय खांडे की दो माह में वापसी, प्रभारी चीफ इंजीनियर ब्रिज बनाया

PWD में तबादले: नगरीय विकास विभाग के अधीक्षण यंत्री संजय खांडे की दो माह में वापसी, प्रभारी चीफ इंजीनियर ब्रिज बनाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Superintendent Engineer Of Urban Development Department Sanjay Khande Returns In Two Months, Chief Engineer In charge Bridge Made

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भांपाल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य सरका र ने देर शाम लोक निर्माण विभाग ने एक चीफ इंजीनियर और 4 अधीक्षण यंत्रियों के ताबदला आदेश जारी किए।

  • कमलनाथ सरकार में लोकनिर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के ओएसडी रह चुके हैं खांडे
  • राजधानी परिक्षेत्र के प्रभारी चीफ इंजीनियर वीके अरख को ग्वालियर भेजा गया

राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के एक चीफ इंजीनियर और 4 अधीक्षण यंत्रियों के तबादले कर दिए हैं। देर शाम जारी आदेश के मुताबिक नगरीय विकास एवं आवास विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधीक्षण यंत्री संजय खांडे की विभाग में वापसी हो गई है। खांडे को प्रभारी चीफ इंजीनियर ब्रिज की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि खांडे कमलनाथ सरकार में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के ओएसडी रह चुके हैं।

राज्य सरकार ने देर शाम लोक निर्माण विभाग के 1 चीफ इंजीनियर और 4 अधीक्षण यंत्रियों के तबादले आदेश जारी किए।

राज्य सरकार ने देर शाम लोक निर्माण विभाग के 1 चीफ इंजीनियर और 4 अधीक्षण यंत्रियों के तबादले आदेश जारी किए।

इसी तरह लोक निर्माण राजधानी परिक्षेत्र में प्रभारी चीफ इंजीनियर वीके अरख का तबादला ग्वालियर कर दिया गया है। अरख को पीआईयू में अतिरिक्त परियोजना संचालक प्रभार दिया गया है। मप्र सड़क विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर गए चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर उईके की नई पदस्थापना मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास निगम में की गई है।



Source link