सॉस बनाने वाली फैक्टरी का बॉयलर फटा: रास्ते से निकल रही एक महिला और चार बच्चियां घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

सॉस बनाने वाली फैक्टरी का बॉयलर फटा: रास्ते से निकल रही एक महिला और चार बच्चियां घायल, निजी अस्पताल में भर्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • One Woman And Four Girls Injured By A Nearby Road, Admitted To Private Hospital For Treatment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूखी सेवनियां में सॉस बनाने वाली फैक्टरी का बॉयलर फट गया।

सूखी सेवनिया में टोमैटो सॉस बनाने वाली फैक्टरी का बॉयलर फट गया। घटना में फैक्टरी के बगल के रास्ते से निकल रही एक महिला और चार बच्चियां घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नीतू सैय्यद सैमरा में रहती है। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वह खेत से पूजा कर सैय्यद सैमरा गांव चार बच्चों के साथ लौट रही थीं। इसमें एक दो साल की बच्ची और एक 6 साल की बच्ची थी। अचानक रास्ते में स्थित टोमैटो सॉस बनाने की फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इससे बॉयलर समेत आसपास रखा सामान और फैक्टरी के आसपास लगी चादर इधर-उधर बिखर गई। पुलिस का कहना है कि उसकी धमक से नीतू और चारों बच्चियां आ गईं। उनको निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आने की बात कही है। घटना के वक्त फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर खाना खाने बाहर आए थे। इस वजह से वह बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link