इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ सकता है. (सांकेतिक तस्वीर)
COVID-19 Update: इंदौर में पिछले एक महीने में 33 लोग ब्रिटेन से आए. इनमें से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 के सैंपल ले लिए हैं, जबकि एक ब्रिटेन लौट चुका है. एक व्यक्ति का नाम दो बार आने से गफलत भी हुई.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 24, 2020, 7:48 AM IST
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे दोबारा जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजेंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नए स्ट्रेन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह कोरोना वायरस का ही म्यूटेशन है. यह बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. हमें स्क्रीनिंग भी बढ़ानी पड़ेगी. गौरतलब है कि नए स्ट्रेन के बारे में देर से पता चला. इस वजह से माना जा रहा है कि कई आकर लौट भी गए होंगे.
मरीज कम होने की आई थी जानकारी
गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है. हाल ही में एक महीने बाद ऐसा हुआ था कि एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 से कम हुई. स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों में 4961 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की, जिसमें से 395 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 51563 के करीब हो गया है. अब तक कुल 46579 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं 4147 मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है.
जिला कोर्ट में कोरोना का कहर जारी
कोरोना का कहर हाईकोर्ट के बाद इंदौर जिला न्यायालय में भी जारी है. लगातार पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला न्यायालय के स्टेनोग्राफर की इलाज के दौरान मौत हो गई. 51 साल के कर्मचारी का 2 दिन से एमटीएच अस्पताल में इलाज चल रहा था. कोरोना से हाईकोर्ट जस्टिस की मौत भी हो गई थी.