पुलिस खोज रही पता-ठिकाना: फ्लैट में मिला रिटायर्ड अफसर का शव, पुलिस को पता नहीं कौन से डिपार्टमेंट के थे

पुलिस खोज रही पता-ठिकाना: फ्लैट में मिला रिटायर्ड अफसर का शव, पुलिस को पता नहीं कौन से डिपार्टमेंट के थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पलासिया थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लेट में बुधवार देर रात को एक बुजुर्ग का शव मिला है। पड़ोसियों ने बताया कि वे किसी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड थे, लेकिन ये पता नहीं कि कौन से डिपार्टमेंट के थे। पहचान के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।

पलासिया पुलिस के अनुसार सुचिता अपार्टमेंट के 402 नंबर फ्लेट में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिला है। उनकी पहचान अश्विनी कुमार पिता तरणजीत लाल शर्मा के रूप में हुई है। उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल सकी है। वे कहां के रहने वाले थे इसका पता लगाया जा रहा है। पता कर रहे हैं कि वे किस विभाग से थे। अभी उनका पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है।



Source link