- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Jyotiraditya Scindia; BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia Attacks On Congress At BJP Training Camp
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ज्योतिरादित्य सिंधिया सीहोर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे हैं।
- राजधानी से 80 किलोमीटर दूर सीहोर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा है कि पार्टी में हर वर्ग के व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया जाता है, यहां से आगे का रास्ता तय किया जाता है। वहीं कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर सिंधिया ने कहा जिस कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है वही ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहते हैं।
सिंधिया ने कहा कि MP में हर किसान के खाते में PM सम्मान निधि और CM सम्मान निधि के 10 हजार रुपए पहुंच रहे हैं। भारत में किसानों का झंडा बुलंद है, यह PM नरेंद्र मोदी और भाजपा की सोच-विचार है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सिंधिया ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, सीएम शिवराज, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी निर्णय लेंगे।
सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक अच्छी सरकार चला रहे हैं, जो भी कायदा कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह के साथ हम आगे बढ़ेंगे। BJP के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया BJP के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे हैं। सिंधिया ने कहा कि BJP का प्रशिक्षण शिविर हर साल चलता है।
इस शिविर में CM शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं।