कोरोना का रिकवरी रेट घटा: जबलपुर में छह दिन में 288 नए संक्रमित मिले, चार नए कंटेनमेंट जोन बने, 13 हटाए गए

कोरोना का रिकवरी रेट घटा: जबलपुर में छह दिन में 288 नए संक्रमित मिले, चार नए कंटेनमेंट जोन बने, 13 हटाए गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, 288 New Infections Were Reported In Six Days, Four New Containment Zones Were Created, 13 Were Removed.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक

  • छह दिन में 216 मरीज ही स्वस्थ हुए, नए संक्रमित की तुलना में कम है आंकड़ा

जिले में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या बेकाबू जैसी तो नहीं है, लेकिन स्वस्थ होने वालों की तुलना में अधिक संक्रमित निकल रहे हैं। पिछले छह दिनों में 288 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, स्वस्थ होने वालो की संख्या 216 रही। कोरोना की रिकवरी रेट भी घटने लगी है। 21 दिसंबर को कोरोना की रिकवरी रेट 95.66 थी, जो शनिवार को गिरकर 95.28 प्रतिशत पर पहुंच गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई।

छह दिन में कोरोना के सामने आए केस
तारीख संक्रमित स्वस्थ मौत रिकवरी दर
21 दिसंबर 44 41 00 95.66
22 दिसंबर 43 40 00 95.66
23 दिसंबर 53 30 01 95.52
24 दिसंबर 55 27 00 95.35
25 दिसंबर 46 40 01 95.33
26 दिसंबर 47 38 01 95.28

बीते 24 घंटे में 47 नए संक्रमित मिले, एक की मौत
जानकारी के अनुसार शनिवार काे 1715 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 47 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, 38 स्वस्थ को को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई। कुल संक्रमितों की संख्या जहां 15 हजार 390 पहुंच गई। वहीं स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी 14 हजार 665 हो गया है। बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई। इस तरह कुल मौत का ग्राफ बढ़कर 239 पहुंच गया। शनिवार को भी दो हजार 09 लोगों के सेम्पल लिए गए। इनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त होगी।

कोरोना का ये है जिले में अब तक का अपडेट।

कोरोना का ये है जिले में अब तक का अपडेट।

जिले में चार नए कंटेनमेंट जोन बने

एक से अधिक संक्रमित मिलने के चलते जिले में चार क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जबकि बीते कई दिनों से कोई भी प्रकरण नहीं मिलने पर 13 कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई कर दिया गया है। नए कंटेनमेंट जोन बनने वालों में मकान नम्बर 1867 तुलसी नगर रांझी के आसपास का प्रभावित क्षेत्र, 302 क्लासिक अपॉर्टमेंट राईट टॉउन के आसपास का प्रभावित क्षेत्र, पुराना कंचनपुर दूल्हा देव मन्दिर के आसपास का प्रभावित क्षेत्र और 4/36 टीएफआरआई गौर के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल है।

नए बने कंटेनमेंट और समाप्त किए गए कंटेनमेंट जोन

नए बने कंटेनमेंट और समाप्त किए गए कंटेनमेंट जोन



Source link