नर्मदापुरम में मंगलवार को सुबह से कोहरा और बादल छाए रहे।
नर्मदापुरम जिले में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। पिछले पांच दिनों से कभी धूप, कभी बादल और कभी बारिश के बीच मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से कोहरा और बादल छाए रहे। सूरज बादलों में छिपा रहा और दोपहर बाद धूप निकला। लोगों को ठंडी हवाओं का ए
.
रविवार को पूरे दिन बारिश हुई थी, जिससे खेतों में पानी भर गया। सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली थी, लेकिन मंगलवार को फिर से आसमान में बादल लौट आए। लगातार बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। धान और मक्का की फसलें बारिश और हवा से झुक गई हैं। कई जगहों पर कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसलें भीग गई हैं। किसान इन दिनों फसल सुखाने में जुटे हैं।
सुबह के वक्त आसमान में कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। 29 अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना है।
अरब सागर की नमी और ट्रफ लाइन बनी वजह
मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव ने बताया कि अरब सागर की ओर से आ रही नमी और बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में यह मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के हिस्सों से होकर एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण नर्मदापुरम समेत आसपास के जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

बादल छाने के कारण दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली।