न्यूजीलैंड के 431 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 239 रनों पर सिमटी (PIC : AP)
कप्तान मोहम्मद रिजवान के 71 और फहीम अशरफ के 91 रन की मदद से पाकिस्तान शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच (New Zealand vs Pakistan) के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन सोमवार को पहली पारी में 239 रन बनाकर फॉलोऑन बचाने में सफल रहा.
अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले फहीम आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया, जिससे पाकिस्तान फॉलोऑन बचाने में सफल रहा. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे और इस तरह से उसे 192 रन की बढ़त हासिल हुई. फहीम ने और रिजवान ने सातवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की. रिजवान के रन आउट होने से यह साझेदारी टूटी.
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का 7 साल में पहली बार हुआ ऐसा बुरा हाल, की शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
न्यूजीलैंड ने सुबह आबिद अली (25), मोहम्मद अब्बास (पांच), अजहर अली (पांच) और हारिस सोहेल (तीन) के विकेट लेकर मैच पर शिकंजा कस दिया था. पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया. उसने पहले सत्र में 26 ओवरों में केवल 32 रन बनाए और इस बीच चार विकेट गंवाए.मोहम्मद अब्बास ने शुरू में गेंदबाजों को परेशान किया. उन्होंने नाइटवाचमैन की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाते हुए 37 गेंदों का सामना करके अपना खाता खोला. न्यूजीलैंड ने 31वें ओवर में पहली बार बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को गेंद सौंपी.
IND VS AUS: मेलबर्न में ठोके शतक को बेस्ट नहीं मानते अजिंक्य रहाणे, कह दी बड़ी बात
लेकिन वह तेज गेंदबाज काइल जेमीसन थे, जिन्होंने दिन की पहली सफलता दिलाई. उन्होंने फुललेंथ गेंद पर आबिद अली को बोल्ड किया. केन विलियमसन ने इसके तुरंत बाद ट्रेंट बोल्ट को गेंद सौंपी जिन्होंने अब्बास को स्लिप में रोस टेलर के हाथों कैच करा दिया.
अजहर अली ने टिम साउथी की गेंद पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दिया. इसके बाद उन्होंने हारिस सोहेल को भी नहीं टिकने दिया. फवाद आलम (नौ) दूसरे सत्र में पवेलियन लौटे. नील वैगनर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया. न्यूजीलैंड ने कप्तान विलियमसन के 129 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए थे.
26 overs | 32 runs | 4 wickets 👏🏽A serious session from the bowlers here at @BayOvalOfficial as @TheRealPCB head to lunch 62/5 🏏#NZvPAK #CricketNation📷 = @PhotosportNZ pic.twitter.com/2R02kqlP26
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 28, 2020
बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की सीरीज का यह पहला टेस्ट मैच है. दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवर में खेला जाएगा.