अश्विन की गेंद पर रहाणे ने मार्नस लाबुशेन का कैच लपका (PIC : AP)
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandra Ashwin) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मिलकर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को पवेलियन की राह दिखाई.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 12:22 PM IST
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17.5 ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मार्नस लाबुशेन का शानदार कैच लपका. लाबुशेन 49 गेंदों में 1 चौके के साथ 28 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 57.14 का रहा. रहाणे और अश्विन के इस तरह एक साथ विकेट लेने का यह 27वां मौका था. गेंदबाज और फील्डर के कॉम्बिनेशन के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ टॉप पर हैं.
IND VS AUS: उमेश यादव को अस्पताल ले जाया गया, टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर!
एक फील्डर-गेंदबाज के संयोजन के लिए सबसे अधिक विकेट (भारत)55 – राहुल द्रविड़ – अनिल कुंबले
51 – राहुल द्रविड़ – हरभजन सिंह
27 – अजिंक्य रहाणे- रविचंद्रन अश्विन
26 – वीवीएस लक्ष्मण – अनिल कुंबले
25 – मोहम्मद अजहरुद्दीन – अनिल कुंबले
IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने किया था खोई ताकत वापस पाने का दावा, बुमराह ने बोल्ड कर उड़ा दी हवा!
इसी के साथ अश्विन ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर पाकिस्तान के वकार यूनुस (Waqar Younis) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. लाबुशेन को आउट कर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 374 पहुंचा दी और वकार यूनुस को पीछे छोड़ दिया. वकार ने टेस्ट क्रिकेट में 373 विकेट झटके हैं. अश्विन का यह 73वां टेस्ट मैच है. वकार ने 87 मैचों में 373 विकेट लिए हैं.