Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के चैनपुरा क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 9.30 बजे दो समुदाय में किसी बात को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इधर जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। जहां पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एच आर पांडे सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल में पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण किया। हालांकि अभी पुलिस द्वारा किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है।
घायल को जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। बताते हैं कि किसी बात को लेकर दोनों समुदायों में जमकर झगड़ा हुआ मामला चाकूबाजी तक आ गया जिला अस्पताल में दोनों पक्षों में भी तनातनी नजर आई माहौल बिगड़ता देख डॉक्टरों ने तुरंत दोनों गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है दोनों पक्षों से घायलों के नाम भी सामने नहीं आए।