गुना में बैंक की प्रोजेक्ट मैनेजर ने खाया जहर, मौत: पति को घर का सामान लाने बाजार भेजा; पति ने कॉल किया तो बोली-जहर खा लिया – Guna News

गुना में बैंक की प्रोजेक्ट मैनेजर ने खाया जहर, मौत:  पति को घर का सामान लाने बाजार भेजा; पति ने कॉल किया तो बोली-जहर खा लिया – Guna News




गुना की विंध्याचल कॉलोनी में नवविवाहिता ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने पहले अपने पति को घर का सामान लेने बाजार भेजा, इसके बाद चूहामार खा ली। जानकारी के अनुसार, रीवा जिले की रहने वाली दिव्या मिश्रा (33) अपने पति दीपेंद्र मिश्रा के साथ यहां रहती थीं। शुक्रवार शाम पति को बाजार भेजने के बाद दिव्या ने उसे फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही पति तुरंत घर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। दिव्या को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रातभर इलाज चलता रहा। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। लव मैरिज के बाद साथ रह रहा था दंपती दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। दीपेंद्र मिश्रा कार शोरूम में काम करते हैं, जबकि दिव्या एक बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। मौत के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
प्राथमिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link