वन विभाग पर गंभीर आरोप, आदिवासी बोले,जमीन से बेदखली के दौरान महिलाओं से दुर्व्यवहार

वन विभाग पर गंभीर आरोप, आदिवासी बोले,जमीन से बेदखली के दौरान महिलाओं से दुर्व्यवहार


Last Updated:

सिवनी जिले के धूमा वन मंडल अंतर्गत सिलेटोला गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी परिवार ने वन विभाग के कर्मचारियों पर बेदखली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि वन विभाग की टीम उन्हें जंगल की जमीन से हटाने के लिए गांव पहुंची थी. इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए.

Zoom

सिवनी में वन विभाग पर गंभीर आरोप:

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धूमा वन मंडल अंतर्गत सिलेटोला गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी परिवार ने वन विभाग के कर्मचारियों पर बेदखली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि वन विभाग की टीम उन्हें जंगल की जमीन से हटाने के लिए गांव पहुंची थी. लेकिन इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए.

परिवार के अनुसार, कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई.जिससे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया. इतना ही नहीं है.परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके घर के पुरुष सदस्यों पर जबरन आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. उन्हें डराकर जमीन खाली कराई जा सके.पीड़ितों का कहना है कि वे कई वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं. खेती-किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. उनका दावा है कि यह जमीन उनके पूर्वजों से जुड़ी हुई है. वे पीढ़ियों से यहां बसे हुए हैं. अब वन विभाग इस जमीन को अपनी बताकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रहा है, जिससे उनका आशियाना और आजीविका दोनों खतरे में पड़ गए हैं.

बदसलूकी और झूठे केस का लगाया आरोप
पीड़ितों का कहना है कि वे कई वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं. खेती-किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. उनका दावा है कि यह जमीन उनके पूर्वजों से जुड़ी हुई है. वे पीढ़ियों से यहां बसे हुए हैं. लेकिन अब वन विभाग इस जमीन को अपनी बताकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रहा है, जिससे उनका आशियाना और आजीविका दोनों खतरे में पड़ गए हैं.मामले को लेकर परिवार ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए. यहां दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्हें उनकी जमीन पर रहने का अधिकार दिया जाए.इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है



Source link