नर्मदापुरम में केबल-बाइक चुराने वाले दो युवकों को पकड़ा: ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर धुनाई लगाई, ओरापी बोले; हम केबल काटने आएं थे – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में केबल-बाइक चुराने वाले दो युवकों को पकड़ा:  ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर धुनाई लगाई, ओरापी बोले; हम केबल काटने आएं थे – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के मनवाड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को खेत से केबल चुराने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पारदी समाज के दोनों युवकों को अर्धनग्न किया और फिर उनकी जमकर धुनाई की। जिसके बाद दोनों को माखननगर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक खुद को ग्राम आरी के रहने वाला बता रहे। युवकों के पास से एक बाइक भी मिली। वो भी चुराने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक मनवाड़ा के प्रमोद यादव थाने में लिखित शिकायत की है। पकड़ने के बाद युवकों के लोगों ने वीडियो बनाएं, जिसमें अर्धनग्न हालत में खड़े युवक कह रहे कि हम केबल और बाइक चुराने के लिए आए थे। उन्होंने कहा हमने तीन जगह से केबल और एक बाइक चुराई है। लोगों ने जब मोटर और स्टार्टर चुराने का भी पूछा तो बोले हम केवल केबल काटने आएं थे। संदिग्ध युवक ने आरी के फुल्लू पासी और एक अन्य और युवक के नाम भी बताएं। माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया ग्रामीणों द्वारा दो युवक को पकड़ा है। जो पारदी समाज के है। फरियादी को बुलाया है। मामले में पूछताछ कर रहे है।



Source link