गलती पड़ी भारी: पति ने चूहा मार दवाई लाकर ऊपर पटिए में रखी, चूहों ने दवाई की डिब्बी पलटाई, नीचे सो रही पत्नी के मुंह में गिरा जहर, मौत

गलती पड़ी भारी: पति ने चूहा मार दवाई लाकर ऊपर पटिए में रखी, चूहों ने दवाई की डिब्बी पलटाई, नीचे सो रही पत्नी के मुंह में गिरा जहर, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिमरोल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पति की माने तो पत्नी की मौत चूहों के कारण हुई है। चूहे ज्यादा होने पर उन्होंने घर पर चूहा मार दवाई रखी थी। जिस जगह पत्नी सो रही थी, वहीं, ऊपर दवाई रखी थी। संभवत: चूहों ने दवाई नीचे गिरा दी, जो पत्नी के मुंह में चली गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सिमरोल पुलिस के अनुसार घटना रात सोमवार रात की है। पुलिसकर्मी लीलाधर की 40 साल की पत्नी सावित्री की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। जवान ने पुलिस को बताया कि वह तलाई नाका स्थित खेत में जहां पर वह मकान बनवा रहा है। वहीं, बहुत अधिक चूहे हो हैं। इन्हीं से परेशान होकर उन्होंने चूहे मार दवाई लाकर घर पर एक पटिए में रख दी थी। पत्नी वहीं पर सोई थी, जिस जगह डिब्बी में दवाई रखी थी। रात में दवाई खाने पहुंचे चूहों ने डिब्बी उलटा दी, जिससे दवाई पत्नी के मुंह के भीतर चली गई।

रात करीब 10 बजे बेटे ने कॉल कर बताया कि मां की तबीयत खराब हो गई है। घर पहुंचकर देखा तो पत्नी के चेहरे और गले पर चूहा मार दवाई दिखाई दी। उल्टियां करवाने की कोशिश करते हुए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वह बंद हो चुका था। इसके बाद रात में एमवाय अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link