साधना का सम्मान: राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान से अलंकृत हुए अभिनव कला परिषद के सचिव पं. सुरेश तांतेड़

साधना का सम्मान: राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान से अलंकृत हुए अभिनव कला परिषद के सचिव पं. सुरेश तांतेड़


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Pt. Suresh Tanted Secretary Of Abhinav Kala Parishad Decorated With National Raja Mansingh Tomar Award

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर राजा मानसिंग तोमर 2020 अलंकरण से भोपाल की अभिनव कला परिषद भोपाल के सचिव पं. सुरेश तांतेड़ को सम्मानित करते हुए।

ग्वालियर में चल रहे तानसेन समारोह मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राजा मानसिंग तोमर 2020 अलंकरण से भोपाल की अभिनव कला परिषद भोपाल के सचिव पं. सुरेश तांतेड़ को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दिया। सम्मान में उन्हें शाल, श्रीफल, सम्मान पट्टिका और सम्मान निधि एक लाख रुपए का चेक भेंट कर प्रदान किया । गौरतलब है कि अभिनव कला परिषद भोपाल में गत सत्तावन वर्षों से सक्रिय एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्था है। जिसने हजारों कलाकारों को मंच और सम्मान देने का काम निष्ठापूर्वक किया। इस संस्था ने संस्कृतिकर्मी और तबला वादक पंडित सुरेश तांतेड़ के सघन परिश्रम से अपना बड़ा स्थान बनाया है। संस्कृति मंत्री ने साहित्य, संगीत, कला और संस्कृति के क्षेत्र में परिषद के अवदान की सराहना की। इस अवसर पर पं. सुरेश तांतेड़ ने परिषद को यह सम्मान प्रदान करने हेतु मध्यप्रदेश शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



Source link