- Hindi News
- Local
- Mp
- Hunters Were Hunting Down Leopards, Hunters Escaped When Villagers Arrived
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहडोल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिकारी तेंदुए की खाल उताकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीण पहुंच गए, तो वे भाग निकले।
जिले के वन परिक्षेत्र बुढ़ार अंतर्गत वन्य प्राणी तेंदुआ के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी तेंदुए को छोड़कर भाग निकले। वन विभाग ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुढ़ार वन परिक्षेत्र के अर्झुला बीट पीएफ 811 में शिकारियों ने तेंदुए को गोली मार कर मार डाला। शिकारी इसके बाद उसकी खाल उतार रहे थे। इसी बीच, अलसुबह कुछ लोग जंगल की ओर पहुंचे, जिन्हें देखकर शिकारी भाग निकले। ये देखकर ग्रामीणों ने देखा कि मृत तेंदुए के आधे शरीर की खाल निकाली जा चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। सीसीएफ पीके वर्मा के अनुसार शिकार की घटना हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को पकड़ा गया है।