टार्च जुलूस: किसान आंदोलन के समर्थन में उज्जैन युवक कांग्रेस ने निकाला टार्च जुलूस

टार्च जुलूस: किसान आंदोलन के समर्थन में उज्जैन युवक कांग्रेस ने निकाला टार्च जुलूस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जुलूस निकाल कर कृषि कानून रद्द करने की मांग की

  • कांग्रेसी बोले- शीतकालीन सत्र बुलाकर कृषि कानून रद्द करे केंद्र सरकार

दिल्ली के पास चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार की शाम को युवक कांग्रेस ने टार्च जुलूस निकाला। युवा नेता बबलू खिंची ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कृषि कानून के नाम पर तीन काले कानून ला रही है। कानून लागू होते ही देश के अन्नदाता भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। युवक कांग्रेस ने बुधवार को पूरे देश में शाम छह बजे किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में कार्यक्रम के तहत मशाल और टार्च जुलूस निकाला गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में कृषि कानूनों को रद्द करे।

उज्जैन उत्तर से दीपेश तो दक्षिण से अमन ने किया जुलूस का नेतृत्व

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश जैन और उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष अमन बोरासी ने जुलूस का नेतृत्व किया। दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को लेकर आए थे।

कांग्रेसियों की जिद के आगे झुका प्रशासन

शहर में कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पहले तो जुलूस निकालने के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया। लेकिन कांग्रेसियों ने कहा कि अगर अनुमति नहीं मिलेगी तो भी जुलूस निकालेंगे। उनकी जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। उज्जैन उत्तर के लिए फ्रीगंज ओवर ब्रिज से टॉवर चौक(100 मी.) और उज्जैन दक्षिण के लिए तीन बत्ती चौराहे से टॉवर चौक (300 मी.) तक जुलूस का परमीशन दिया।



Source link