नील वैगनर की बे ओवल में पहले टेस्ट के दौरान दाहिने पैर की उंगलियों में फ्रैक्चर आ गया था. वैगनर को लगभग छह सप्ताह के लिए आराम को कहा गया है. इस मैच को न्यूजीलैंड ने 101 रनों से जीता था.
नील वैगनर की बे ओवल में पहले टेस्ट के दौरान दाहिने पैर की उंगलियों में फ्रैक्चर आ गया था. वैगनर को लगभग छह सप्ताह के लिए आराम को कहा गया है. इस मैच को न्यूजीलैंड ने 101 रनों से जीता था.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 1, 2021, 11:17 AM IST
मैट हेनरी ने अबतक 30 टेस्ट विकेट झटके हैं. उन्होंने दिसंबर में ही पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेलते हुए 53 रन देकर 6 विकेट झटके थे. हेनरी को उनके इस परफॉर्मेंस का इनाम मिला है. 29 साल के इस गेंदबाज ने कैंटबरी के लिए फोर्ड ट्रॉफी के चार मैचों में इसी सीजन में 7 विकेट झटके थे.
युवराज सिंह को घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिलने पर पिता ने ऐसे किया रिएक्ट
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ”मैट हेनरी गेंद के साथ अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. हमारे पास टेस्ट शुरू होने में दो दिन बाकी हैं. ऐसे में बेस्ट प्लेइंग इलेवन के लिए हम सभी जरूरी बातों और विकल्पों का ध्यान रखेंगे.”बता दें कि वैगनर को पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद लगी थी. उनके दाहिने पैर की ऊंगलियों में दो फ्रैक्चर हुए हैं. इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में 21 और दूसरी में 28 ओवर डाले. दोबारा गेंदबाजी पर उतरने से पहले उन्हें दर्दनिवारक इंजेक्शन लिए थे. दूसरी पारी में उन्होंने लगातार 11 ओवर डाले और दो विकेट भी लिए थे.
मैदान पर लौटे पुराने श्रीसंत, प्रैक्टिस मैच में स्लेजिंग करते आए नजर- VIDEO
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लाथम, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग, विल यंग.