Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
ड्रग वाली आंटी प्रीति जैन का फाइल फोटो
ड्रग वाली आंटी प्रीति जैन को जबलपुर शिफ्ट किया गया है। इंदौर जेल से उसके गिरोह चलाए जाने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया है कि भोपाल मुख्यालय से एक आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया और सुबह उसे सड़क मार्ग से भोपाल होते हुए जबलपुर भेजा गया।
प्रीति जैन को न्यायालय के आदेश के बाद 24 दिसंबर को जेल भेजा गया था , जिसके बाद प्रीति जैन से मुलाकात का दौर जारी था और जेल विभाग को यह डर था कि यह अपने गिरोह को जेल के अंदर से ही संचालित कर सकती है। यह शहर का एक बड़ा गिरोह होने के कारण उसे जबलपुर सेंटर जेल भेजा गया है। आंटी का बेटा यश जैन फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यश की गर्ल फ्रेंड आफीन उर्फ तरन्नुम भी जेल में है।