विराट कोहली ने नए साल का जश्न अपने दोस्तों के साथ मनाया. (फोटो साभार-@imVkohli)
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने नए साल का जश्न अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और अपने दोस्तों के साथ मनाया है.
कोहली ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “निगेटिव टेस्ट वाले दोस्तों के साथ पॉजिटिव टाइम बिताया! सुरक्षित माहौल में घर पर दोस्तों के साथ रहने से बेहतर कुछ भी नहीं है. यह साल ढेर सारी खुशियां, उम्मीदें और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए. सुरक्षित रहें. नया साल मुबारक हो.”
Friends who test negative together spend positive time together! ☺️ Nothing like a get together at home with friends in a safe environment. May this year bring a lot of hope, joy, happiness and good health. Stay safe! #HappyNewYear2021 pic.twitter.com/EyFcUBLqMi
— Virat Kohli (@imVkohli) January 1, 2021
कोहली ने अनुष्का के साथ एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें अनुष्का कुर्सी पर बैठी हुई और विराट उनके पीछे खड़े हैं.
इसी महीने पिता बनेंगे विराट कोहली
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने वाली हैं. अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण कोहली ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस लौट गए हैं.
यह भी पढ़ें:
युवराज सिंह को घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिलने पर पिता ने ऐसे किया रिएक्ट
विराट कोहली को नए साल का तोहफा पहले ही मिल चुका है. उन्हें हाल में ही आईसीसी ने दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है. इसके अलावा कोहली दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे पुरुष क्रिकेटर भी बने हैं. साथ ही आईसीसी के दशक की टेस्ट, वनडे और टी20 टीम में भी कोहली शामिल हैं. कोहली तीनों फार्मेट में शामिल होने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं. उन्हें दशक की टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया है.