- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Mahakaleshwar Temple Earned 12 Lakh On The First Day Of New Year, 45 Thousand Devotees Visited
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किए
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के पहले दिन की कमाई करीब 12 लाख रुपए रही। जो कोरोना काल से पहले के आमदिनों की कमाई से पांच से छह गुना है। साल के पहले दिन सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक तकरीबन 45 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विश्वास सारंग और फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव शामिल हैं। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पिछले साल के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को मंदिर की आय करीब 2 से 2.5 लाख रुपए ही थी। जो नए साल में बढ़कर करीब 12 लाख हो गई। फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा कि उन्होंने देश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की मांग की। साथ ही उनकी आने वाली फिल्म भूलभुलैया-2 के हिट हाेने की कामना की।