कारोबारी के घर में वारदात: घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे बदमाश, CCTV की हार्डडिस्क समेत तीन लाख चोरी

कारोबारी के घर में वारदात: घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे बदमाश, CCTV की हार्डडिस्क समेत तीन लाख चोरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Three Lakh Rupees Chawry From The Glasses Businessman’s House In Jabalpur, CCTV Harddisk Was Also Stolen

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चश्मा कारोबारी के घर से अलमारी तोड़कर तीन लाख रुपए की चोरी।

  • सिविल लाइंस पाॅश कॉलोनी की घटना, पौने दो साल के अंदर दूसरी बार बड़ी चोरी

बदमाशों ने सिविल लाइंस निवासी चश्मा व्यापारी के घर से तीन लाख रुपए नकद चुरा ले गए। चोर इतने शातिर थे कि ​​​​घर में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी उठा ले गए। परिवार के लोग तीन घंटे के लिए घर में ताला लगाकर दुकान गए थे। इसी बीच, वारदात को अंजाम दिया गया।
सिविल लाइंस पचपेढ़ी निवासी रमेश चंद अरोड़ा चश्मा कारोबारी हैं। उनकी सदर में चश्मे की दुकान है। गुरुवार शाम पौने छह बजे घर में ताला लगाकर पत्नी व बेटे के साथ सदर दुकान चले गए थे। रात करीब नौ बजे रमेश चंद का बेटा गगन अरोड़ा घर पहुंचा, तो दरवाजा टूटा मिला। उसने पिता और मां को बताया। दुकान बंद कर रमेश चंद पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला।

दरवाजे का मेन लॉक तोड़कर घुसे थे बदमाश।

दरवाजे का मेन लॉक तोड़कर घुसे थे बदमाश।

अलमारी से गायब थे तीन लाख रुपए
रमेश चंद के मुताबिक चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपए समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने किसी और सामान को हाथ तक नहीं लगाया। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी ले गए। रमेश चंद के मुताबिक पौने दो साल पहले भी 10 लाख की चोरी हुई थी। तब लोगों ने कहा कि सीसीटीवी लगवाए होते, तो चोर पकड़े जाते। सीसीटीवी लगवाने का भी फायदा नहीं हुआ।

पुराने प्रकरण का भी नहीं हो सका खुलासा
रमेश चंद की पत्नी ने बताया कि पचपेढ़ी में एक से बढ़कर एक अधिकारी रहते हैं। सबसे पॉश कॉलोनी है पर सुरक्षा कुछ भी नहीं है। महज तीन घंटे के अंदर घर को सूना छोड़ना महंगा पड़ा। ये चोरी तब हुई, जब नववर्ष को लेकर पुलिस शहर में मूवमेंट पर थी। बावजूद चोर आराम से घर में दरवाजे का लॉक तोड़कर घुसे और सामान समेट ले गए।



Source link