सागर के ढाना में स्थित चाइम्स एविएशन एकेडमी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट बुधवार दोपहर क्रैश हो गया। वह लैंडिंग के समय अनियंत्रित हुआ था। घटना देख मौके पर मौजूद कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। एयरक्राफ्ट से पायलट को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से भ
.
जानकारी के अनुसार, चाइम्स एविएशन एकेडमी में बुधवार दोपहर ट्रेनी एयरक्राफ्ट को प्रशिक्षु पायलट फ्लाइंग कर रहे थे। इसी दौरान रनवे पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे एयरक्राफ्ट रवने के नीचे उतरा और क्रैश हो गया। घटना में एयरक्राफ्ट में सवार एक पायलट खुद को बचाकर बाहर निकल आए।
रनवे लैंडिंग के समय क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट।
घटना के समय हवाई पट्टी से दुर्घटना में घायल जवान को एयरलिफ्ट किया जा रहा था। जिससे मौके पर जिले के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस भेजी। इसके बाद एकेडमी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की है।
बता दें कल यानी मंगलवार को ही सिवनी में भी एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 2 पायलट घायल हो गए थे।
MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा
मध्य प्रदेश के सिवनी में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा आमगांव में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…